भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा, हाटगांव एवं धवेली पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को पदाधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान तथा राशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कई पात्र परिवार अब भी प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। वहीं, पेंशन से संबंधित समस्याओं के कारण बुजुर्गों, विधवाओं एवं जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति एवं पेयजल की समस्या को लेकर भी ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इ...