भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के हक, अधिकार, न्याय एवं पुनर्वास के लिए काम करेगा. अधिकार केंद्र के माध्यम से महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव जैसे मुद्दों पर मदद प्रदान की जाएगी । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: महिला सशक्तिकरण की दिशा में वन टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन प्रभावी रूप से कर रहामहिलाओं के लिए सहायता उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर जरूरत मंद महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, क़ानूनी, आश्रय, पुनर्वास और परा...