भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज, निज संवाददाता। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित लंबे समय से न्यायालय के आदेश के बावजूद गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, ठाकुरगंज पुलिस ने दबोचे दो फरार वारंटीपुलिस कार्रवाई गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की। दिनभर चले अभियान के दौरान पांचों वारंटियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी क...