भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया। पोठिया प्रखंड के कालियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन शिक्षा समिति का गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समिति के गठन की प्रक्रिया प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में किशनगंज विधायक कमरूल हुदा की अध्यक्षता में पूरी की गई। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। समिति के गठन के बाद आयोजित बैठक में विधायक कमरूल हुदा ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए विद्यालय प्रबंधन शिक्षा समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति के सदस्यों से विद्य...