भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज हल्दीखोड़ा के मुखिया सबा अनवर लाड़ले ने बुधवार को डीडीसी से मिल ग्रामीण आवास योजना से वंचित लाभुकों का नाम सूची में जोड़ने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुखिया सबा अनवर लाड़ले ने डीडीसी प्रदीप झा को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुुए कहा कि पंचायत केवार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के लंबे समय तक बाहर रहने के कारण वहाँ के कई पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। उन सभी जरूरतमंदों का भी शीघ्र जियो टैगिंग कराकर नाम सूची में जोड़ने का आग्रह किया गया। इस दौरान डीडीसी ने मुखिया को इस संबंध में उचित अग्रेतर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...