Bhagalpur News: किशनगंज: रुईधासा महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर हुई पूजा
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट किशनगंज। रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को माता के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गई।गुप्त नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही माता रानी और बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। संध्या काल में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि सनातन धर्म में वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें गुप्त नवरात्रि का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.