भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: पौआखाली, किशनगंज से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड की मेची नदी में शनिवार को स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक के लापता होने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। यह भी पढ़ें- Motihari News: लालबकेया नदी में डूबे बालक का दूसरे दिन भी सुराग नहींघटना का विवरण घटना प्रखंड की भौलमाड़ा पंचायत के उत्तर भौलमाड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शमीम अख्तर का 10 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम राजा शनिवार दोपहर अपने साथियों के साथ मेची नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।स्थानीय लोगों क...