Bhagalpur News: किशनगंज: मिट्टी गिराकर कीचड़ से मिली राहत, अब पक्की सड़क की मांग
भागलपुर, सितम्बर 15 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ, किशनगंज से शिवम पाठक की रिपोर्ट किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए भोरहा पंचायत के मुखिया अबु बकर की पहल पर सड़क पर मिट्टी गिरवाकर उसे चलने लायक बनाने का प्रयास किया गया। इससे फिलहाल लोगों को कीचड़ और जलजमाव से कुछ राहत मिली है।हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी डालना स्थायी समाधान नहीं है। अब उनकी मांग है कि वार्ड संख्या-5 में सड़क का पक्कीकरण कराया जाए, ताकि बरसात के दिनों में बार-बार कीचड़ और आवागमन की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीणों ने संबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.