Bhagalpur News: किशनगंज: मवेशी घर में आग लगने से दो गायों की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट डुमरिया पंचायत के पेटभरी वार्ड संख्या-9 में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक मवेशी घर में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। इस अगलगी की घटना में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चार अन्य गायों को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पेटभरी वार्ड संख्या-9 निवासी मो. अकमल खान के मवेशी घर में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। सुबह का समय होने के कारण घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। मवेशी घर में आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ-साथ मवेशियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चार गायों को बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.