भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट सावन के दूसरी सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालयों सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। सुबह सेहर हर महादेव,बोल बम, बम बम भोले के जयकारे से सोमवार को शहर गुंजायमान हो उठा। मौका था सावन के पवित्र माह की दूसरी सोमवारी का। सुबह से ही हर कदम शिवालयों एवं मंदिरों की ओर चल पड़े थे। भक्त हाथों में पूजन सामग्री, बेलपत्र, पुष्प, दूध आदि सामग्री लेकर शिव मंदिर की ओर चल पड़े थे। इस दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे से शहर का माहौल सुबह से भक्तिमय हो उठा था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज क...