भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय रेफरल अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यकाल कक्ष में आयोजित बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा जिला पदाधिकारी ने किया।समीक्षा के क्रम में बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सही मरीज को सही समय पर सही स्वास्थ्य संस्थान में उपचार सुनिश्चित करना भी है। अनावश्यक रेफरल से जहां मरीजों का समय, धन और ऊर्जा व्यर्थ होती है, वहीं बड़े अस्पतालों पर भी अनावश्यक दबाव बढ़ता है। इसी चुनौती को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित बनाने का निर...