भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश माहेश्वरी महिला मंडल किशनगंज द्वारा सावन के पावन माह में रविवार को बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बाल कावड़ यात्रा मैं छोटे-छोटे बच्चों ने भगवा वस्त्र धारण किया और हाथों में कांवर लेकर चल रहे थे। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे से माहौल भक्ति में हो रहा था। मौका था रविवार की सुबह 7:30 बजे का, यह यात्रा मनोरंजन क्लब शिव मंदिर से शुरू होकर थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर तक निकाली गयी। जिसमें 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चो ने गंगा जल की कावड़ उठा कर धर्मशाला शिव मंदि पहुंचकर शिव मंदिर में जलार्पण किया। यह भी पढ़ें- 54 फीट कांवर के साथ निकली सत्य सनातन यात्रा बच्चो में एक अलग सा उत्साह दिखाई दिया। सुबह 7.30 बजे सब बड़े जोश के साथ बम भोले का नाम लेते हुए बढ़ते चले। बच्चो के साथ उनके अभिवावको ने भ...