भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट मोहम्मद हुसैन आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज, ठाकुरगंज के प्राचार्य अबरार आलम को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। कॉलेज की एडहॉक कमेटी की बैठक में प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर हसीब आलम को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए कॉलेज संचालन की कमान दी गई है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: आंदोलित छात्रों ने एमएचएएनडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य का फूंका पुतलाप्राचार्य के खिलाफ नाराजगी प्राचार्य के खिलाफ छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की ओर से लगातार नाराजगी जताए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सोमवार को छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध ...