भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली (किशनगंज)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एलआरपी चौक के पास से दो शातिर नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कामयाबी पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान मिली। थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण को गुप्त सूचना मिली थी कि एलआरपी चौक के पास नशीले पदार्थों की बड़ी डील होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 516.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रह...