भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के पुरंदहा पंचायत में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को उर्वरक नियंत्रण, फार्मर रजिस्ट्री, बिहार कृषि मोबाइल ऐप एवं धान की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर क़ृषि वैज्ञानिक सफी अफरोज, कृषि समन्वयक आकाश दीप मौर्य एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक नानकेश कुमार सहित कृषि विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, उचित सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।किसानों को बताया गया कि मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने से खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन एवं मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखा जा सकता है। सा...