भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता।नेपाल से भटककर हाथियों का झुंड सोमवार की रात दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला क्षेत्र में पहुंच गया। हाथियों का झुंड बूढ़ी कनकई नदी पार कर धनतोला, मुलाबाड़ी और कदम चौक के आसपास तक पहुंचा। इस दौरान हाथियों ने धान की फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया और सुबह होने से पहले वापस नेपाल लौट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी दौरान नेपाल के सीमावर्ती गांवों में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वृद्ध व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।धनतोला पंचायत के उपमुखिया गौतम प्रसाद गणेश ने बताया कि धान की फसल के इस मौसम में इससे पहले भी हाथियों का झुंड...