Bhagalpur News: किशनगंज: नशे से दूर रहने का छात्रों को दिया संदेश, जियापोखर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट जियापोखर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेंतबाड़ी में शनिवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि नशे की लत से व्यक्ति का स्वास्थ्य और भविष्य दोनों प्रभावित होते हैं। नशे से परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.