Bhagalpur News: किशनगंज: नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए किया गया जागरुक
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: किशनगंज। संवाददाता एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार को स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम नवीन कुमार, एसपी संतोष कुमार, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत और रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम नवीन कुमार ने बच्चों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्ति अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने आसपास के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बता सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.