भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ समवाय कंचनबारी में सोमवार को ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट सोनेवाल धनंजय शिवाजी ने की। बैठक में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।सहायक कमांडेंट श्री शिवाजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- 13 साल बाद भी अधूरी है सीमा सुरक्षा सड़क, तीसरी डेडलाइन भी खत्म उन्होंने ग्रामीण...