भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज, किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर ईंट भट्ठा के समीप धंसी पुलिया के पास रातों-रात अवैध डायवर्सन बनाए जाने का मामला सामने आया है। पथ निर्माण विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए मनमानी करार दिया है और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण हटाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Nawada News: हरदिया डैम मार्ग की टूटी पुलिया, 17 गांवों का आवागमन बाधित पथ निर्माण विभाग की चिंताएं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा 10 जुलाई को जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ सड़क सिंगल लेन मार्ग है, जहां कुल 21 पुरानी पुलियां हैं। इनमें अधिकांश पुलियां 60 वर्ष से अधिक पुरानी ह...