भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दोहरीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, ठाकुरगंज-पोठिया में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू आलुआबाड़ी रोड-ठाकुरगंज रेलखंड के दोहरीकरण की वर्षों पुरानी योजना अब अमली जामा पहनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुकी है। भारत सरकार द्वारा राजपत्र में भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना प्रकाशित किए जाने के साथ ही परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना में ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंड के अनेक मौजों की सैकड़ों भूखंडों को चिन्हित किया गया है। अब संबंधित रैयतों को अधिग्रहण के प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति या दावा प्रस्तुत करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।रेल मंत्रालय की अधिसूचना रेल मंत्रालय के अधीन...