Bhagalpur News: किशनगंज: दूर्गा पुजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। दिघलबैंक। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च तुलसिया नया हाट से शुरू होकर तुलसिया पुराना हाट, टप्पू और हरुवाडांगा होते हुए दिघलबैंक हाट तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।फ्लैग मार्च में साइबर क्राइम डीएसपी अविनाश कुमार, बहादुरगंज के पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार और गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी सहित पुलिस बल के दर्जनों जवान शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : दुर्गा पूजा को लेकर किशनगंज पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.