भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक अनुरक्षण एवं सुरक्षा कार्य को लेकर बुधवार, 19 अगस्त को ठाकुरगंज बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।इस दौरान नवीन 33 केवी लाइन पर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से...