भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड में डीबी 50 सड़क अंतर्त कजलामनी पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार सभी तीन यात्री सुरक्षित बच गए है। स्थानीय मुखिया मो अबु नसर, सामाजिक कार्यकर्ता सब्बू समदानी ने इस बाबत बताया कि यह ई-रिक्शा बैसी से यात्रियों को लेकर किशनगंज की ओर जा रहा था तभी डीबी 50 कजलामनी पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप ई-रिक्शा सड़क से उतरकर सीधे पानी में जा गिरा। दुर्घटना के समय चालक सहित कुल तीन व्यक्ति इसमें सवार थे। ई-रिक्शा के पानी में गिरने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। ग्र...