भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। टीबी से लड़ाई केवल दवा खाने तक सीमित नहीं है। समय पर जांच, नियमित उपचार, पौष्टिक भोजन और परिवार का सहयोग भी मरीज के स्वस्थ होने की राह को मजबूत बनाते हैं। बीमारी के दौरान शरीर कमजोर हो सकता है और कामकाज प्रभावित होने से पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना परिवार के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में उपचार के साथ पोषण संबंधी सहायता मरीज को बीमारी से लड़ने का संबल देती है। इसी सोच के साथ किशनगंज जिले में टीबी की पहचान, निवारक उपचार और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रयासरत है। 2 जुलाई से 5 अक्टूबर 2026 तक की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 5,34,282 लोगों की स...