भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जीविका के माध्यम से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. 27 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। 26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा. इस अभियान में जिला प्रशासन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का सहयोग मिल रहा है. जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार को जीविका सामुदायिक संगठनों स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल संघ में विभिन्न गतिविधियां-रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें मुख्य रूप से जीविका सामुदायिक संगठनों में शराब, तंबाकू, गुटका एवं अन्य नशीली प्रदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर विशेष बैठक, चर्चा आयोजित की गई. जीविका दीदियों द्वारा नशा से बचाव ह...