भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार को जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण की विस्तृत समीक्षा निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यालय में संधारित की जा रही संचिकाओं, पंजीयों एवं अभिलेखों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के क्रम में सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों का नियमानुसार संधारण एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने पत्राचार की स्थिति, आगत-निर्गत पंजी, अनुक्रमणी पंजी, तामिला पंजी, अभिश्रव पंजी, गार्ड फाइल एवं अन्य संबंधित पंजियों के संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

नियमित अद्यतन के निर्देश जिला पदाधिकारी ने कैश बुक को नियमित रूप से अद्यतन रखने, नाजीर रसीद एवं रोकड़ पंजी का समुचित संधारण करने तथा बैंक चेक रजिस्टर एवं अग्रिम पंजी को अद्य...