भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: बिशनपुर, किशनगंज से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट। कोचाधामन पुलिस ने शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप वैन से भैंस के 12 बछड़ों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कोचाधामन पुलिस द्वारा अवैध रूप से पशुओं के परिवहन के खिलाफ यह एक बड़ी कार्यवाही की गई ।कोचाधामन थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने इस बाबत बताया कि थाना क्षेत्र के धनपुरा ओपी प्रभारी प्रदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बीती रात इलाके में नियमित गश्ती पर थे। मस्तान चौक के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका।वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर भैंस के 12 छोटे बछड़े लदे हुए ...