Bhagalpur News: किशनगंज: गलगलिया में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 30 मवेशी बरामद; छह गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मवेशियों की अवैध ढुलाई के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को गलगलिया के समीप एनएच-327 पर जांच के दौरान एसएसबी की टीम ने एक भारी ट्रक से 30 मवेशियों को बरामद किया। इनमें 16 गाय और 14 बछड़े शामिल हैं। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक, चार मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और 16 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को विशेष सूचना के आधार पर 41वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी, भातगांव की विशेष जांच एवं त्वरित कार्रवाई टीम ने गलगलिया के पास एनएच-327 पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान जांच स्थल से करीब 100 मीटर पहले एक भारी ट्रक को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.