भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन तथा मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है। 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलाए गए इस साप्ताहिक अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के तहत कुल 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अलग अलग थाना क्षेत्रों में की गई।इसके साथ ही वाहन जाँच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लाख 88 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूली गई है।साप्ताहिक अभियान के दौरान पुलिस ने 277 ग्राम स्मैक,हेरोइन, 109 लीटर विदेशी शराब और 209.8 लीटर देशी शराब जब्त की है।अ...