भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्लिकोट पुलिस ने मंगलवार को जिलेबिया मोड़ के समीप मतीन टोला में कार्रवाई कर गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, गिट्टी लदे ट्रैक्टर की जांच के दौरान चालक से खनिज के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे गए। हालांकि, चालक मौके पर कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।कुर्लिकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध रूप से गिट्टी ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जब्त ट्रैक्टर के संबंध में खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया जाएगा। जुर्म...