भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: किशनगंज से ​शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले के एसपी संतोष कुमार का एक बेहद संवेदनशील और दोस्ताना अंदाज सोमवार को एसपी कार्यालय में देखने को मिला। अमूमन फरियादी अपनी समस्याओं की अर्जी लेकर एसपी के चेंबर के अंदर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन सोमवार को स्थिति बिल्कुल अलग थी। जैसे ही एसपी संतोष कुमार अपने दफ्तर पहुंचे, चेंबर के बाहर लोगों की भीड़ देखकर वे वहीं ठहर गए। बिना किसी औपचारिकता के उन्होंने बाहर खड़े फरियादियों से सीधे संवाद शुरू कर दिया और वहीं खड़े-खड़े जनसुनवाई करने लगे।एसपी के इस जनसुलभ व्यवहार को देखकर दूर-दराज के गांवों से पहुंचे आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की।​ यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या जनसुनवाई में जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों से आए फरियादिय...