भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड में मंगलवार को अलग अलग तीन ग्राम पंचायत छत्तरगाछ, भोटाथाना व बुधरा के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। तीनों पंचायत के शिविर से प्राप्त 100 से अधिक आवेदनों का निपटारा किया गया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए थे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अररिया: ग्रामीणों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था ग्रामीणों ने भूमि संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा...