भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्म मृत्यु पंजीकरण के लाभ तथा प्रमाणिकता के संबंध में कन्या उच्च विद्यालय डुमरिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही‌ वासंतिक (रबी) महाभियान 2026-27 के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मियों एवं किसान भाईयों को उक्त विषय से संबंधित जागरूक किया गया। उक्त जन्म -मृत्यु पंजीकरण अधिनियम संबंधित जागरुकता कार्यक्रम में पुराने एवं नये अधिनियम के आलोक में जन्म -मृत्यु पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा दी गई ।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लाभ जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ के विषय में जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि आज के समय...