Bhagalpur News: किराना दुकान में बेच रहे 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर जागीर चौक स्थित एक किराना दुकान से 12 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया है। इसके साथ ही दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जागीर चौक स्थित किराना दुकानदार पप्पू कुमार यादव पिता नारायण यादव अपने दुकान में शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देखते ही दुकानदार भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से दुकानदार को पकड़ कर दुकान की तलाशी लेने पर अलग अलग गैलन से 12 लीटर देसी चुलाई शराब जप्त किया है। थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार किराना दुकानदार पप्पू कुमार यादव को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.