Bhagalpur News: काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति के अध्यक्ष बने रवि कुमार
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की आमसभा रविवार को लाल कोठी स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों की काली पूजा समितियों के मेढ़पति और अध्यक्ष शामिल हुए। सभा में काली पूजा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुरानी कमेटी को भंग कर चुनाव पर्यवेक्षक, संरक्षक और विभिन्न पूजा समितियों से आए मेढ़पति, अध्यक्षों एवं सदस्यों की लिखित सहमति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में इंजीनियर रवि कुमार को अध्यक्ष, धनंजय यादव को महामंत्री और गौरव जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: काली महारानी केंद्रीय महासमिति की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.