Bhagalpur News: काली मंदिर में विधायक ने माथ टेका
भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ने सोमवार को सजौर क्षेत्र के रतनगंज, बंधाव काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति की कामना लेकर माता के दरबार पहुंचे हैं। विधायक के सम्मान में स्वागत के कार्यक्रम रतनगंज मंदिर परिसर स्थित रंगमंच पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मेला समिति की ओर से नया रंगमंच बनाने की मांग विधायक से की गई। इसपर विधायक ने सहमति जताई है। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन लल्लू साह ने किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानन्द गुप्ता, सुड्डु साईं, पुर्व मुखिया उचित लाल सिंह, श्रीनिवास सिंह, शरणदेव सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रिफ्यूजी कॉलोनी में काली पूजा पंडाल का विधायक सुखराम उरांव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.