भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काली पूजा को लेकर शहर के मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं। रविवार को मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। परबत्ती, उर्दूबाजार, रामसर, मंदरोजा, स्टेशन चौक, ईशाकचक, जवारीपुर, जरलाही, महेशपुर समेत शहर के कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूजा समितियों की ओर से मंदिरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के साथ पंडाल निर्माण व सजावट का काम कराया जा रहा है। वहीं, मूर्तिकार भी मां काली की प्रतिमा का निर्माण करने में जुटे हैं। परबत्ती स्थित प्राचीन बुढ़िया काली मंदिर में मां की प्रतिमा के साथ पंडाल और रोशनी की सजावट की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खजरैठा की मां काली मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चली आ...