भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने और आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की पूर्व तैयारियों को लेकर मेयर के कार्यालय वेश्म में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की, जिसमें डिप्टी मेयर, सशक्त स्थायी समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, नगर निगम के प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ काली पूजा महासमिति के प्रमुख सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि गंगटा पोखर, महादेव तालाब और चंपा नदी तट समेत सभी विसर्जन स्थलों पर कृत्रिम तालाबों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पेयजल जैसी सभी तैयारियां शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सभी घ...