भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कालीबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मानिक सरकार घाट रोड, बंगालीटोला स्थित कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को शारदीय दुर्गापूजा-2026 को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुजाता शर्मा ने की। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. सुजाता शर्मा को अध्यक्ष, डॉ. हेमशंकर शर्मा को संरक्षक, डॉ. विश्वपति चटर्जी को कार्यकारी अध्यक्ष और बिलास कुमार बागची को महासचिव बनाया गया। साथ ही रजत मुखर्जी को कोषाध्यक्ष, रूपक सिन्हा को उप कोषाध्यक्ष और अभिजीत दत्ता को सहायक उप कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं तापोस घोष को वरीय सांस्कृतिक सचिव, देवाशीष नन्दी को सांस्कृतिक सचिव, रघुनाथ घोष, सुधीर रंजन मुखर्जी और सुनन्दा रक्षित को संयुक्त सचिव की जिम्मेदार...