Bhagalpur News: कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी सहित कई स्थानों पर मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित की पूजा-अर्चना
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा पर बंगाली समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ घरों और मंदिरों में मां लक्खी (लक्ष्मी) की पूजा-अर्चना की। शहर के कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, मारवाड़ी पाठशाला, रेलवे वेस्ट कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां से परिवार की सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना की। कालीबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव बिलास कुमार बागची ने बताया कि पूजा से पहले भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने भक्तिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.