भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा पर मां लक्खी (मां लक्ष्मी) की आराधना को लेकर शहर मानिक सरकार स्थित कालीबाड़ी, मशाकचक स्थित दुर्गाबाड़ी, मारवाड़ी पाठशाला, रेलवे वेस्ट कॉलोनी समेत कई स्थानों पर रविवार को मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। बंगाली समाज में मां लक्खी यानी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। कालीबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव बिलास कुमार बागची ने बताया कि लक्खी पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा से पहले भगवान सत्यनारायण की कथा होगी। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्खी की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही मां को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महाशय ड्योढी परिसर में आज होगी कोजागिरी लक्ष्मी मां की पूजा उन्ह...