भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में रविवार की शाम अनियंत्रित टोटो बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टोटो का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टोटो में बैठे यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार में आ रहा टोटो अनियंत्रित होकर टकरा गया था। लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना ट्रैफिक थाने को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...