भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक स्थित एक बैंक में रुपये निकालने गए एक व्यक्ति को झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने कागज की गड्डी को रुपये बताकर पीड़ित को थमा दी और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में जमगांव के पीड़ित ईश्वर महतो ने जगदीशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने पुलिस को बताया कि बलुआचक में एक बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी किए थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद एक युवक ने कागज की गड्डी को प्लास्टिक में बांधकर ऊपर से नोट लगाकर उनके हाथ में थमा दिया। और कहा कि मुझे सिर्फ 20 हजार रुपये जमा करना है। इसमें डेढ़ लाख हैं, आप इसको रखकर आप अपना बीस हजार दे दिजिए। जमा करने के बाद इससे निकाल कर आपका पैसा दे दूंगा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया और अपना पैस...