भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच जनजागरूकता फैलाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों द्वारा आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के जरिए राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, जल संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण जनजागरूकता विषयों पर भी प्रेरक संदेश दिए जा रहे हैं।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने बताया कि श्रावणी मेला की अ...