Bhagalpur News: कांवरिया के लिए दोनों घाटों पर 200 लॉकर की सुविधा
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। पिछले श्रावणी मेला की तरह इस वर्ष भी श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों के लिए नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर लॉकर की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 लॉकरों की व्यवस्था रहेगी, जहां कांवरिया अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे। इधर, अतिक्रमणकारियों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर है। अतिक्रमण करने वाले लगभग 25 दुकानदारों को नगर परिषद की ओर से नोटिस भेजा गया है। नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डिक्सन मोड़ से अलीगंज तक चलाया जाएगा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.