Bhagalpur News: कहलगांव में कुएं के जगत से टकराकर पलटा ऑटो, मां-बेटी की डूबने से मौत
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र की बंसीपुर पंचायत अंतर्गत कुशापुर गांव में बंशीपुर पंचायत सरकार भवन के समीप मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार मां और उसकी छह माह की मासूम बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे का कारण बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र के बदलीचक निवासी बिंदेश्वरी मांझी के परिवार समेत कई लोग एक रिजर्व ऑटो से झारखंड के साहिबगंज जिले के कर्मटोला स्थित रक्सी स्थान में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद सभी देर रात फोरलेन मार्ग से लौट रहे थे। इसी दौरान कुमारशाही और कुशापुर के बीच चालक ने ग्रामीण सड़क पकड़ ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश और मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.