Bhagalpur News: कहलगांव में आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा,
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार सुबह विशेष पूजन-अर्चन के बाद दोपहर 1 बजे जगन्नाथ स्वामी धर्मशाला में महाप्रसाद का वितरण होगा। शाम 4:30 बजे रथयात्रा धर्मशाला से प्रारंभ होकर चौधरी टोला, थाना रोड, पेट्रोल पंप चौक, स्टेशन चौक, पार्क चौक, मुख्य बाजार और पुरानी बाजार होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगी। ट्रस्टी संजीव जायसवाल ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथयात्रा एवं महाप्रसाद में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.