भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूफी संत हजरत मौलाना शहबाज मोहम्मद भागलपुरी का 399वां उर्स 31 जुलाई से 2 अगस्त तक खानकाह-ए-आलिया शहबाजिया में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की अध्यक्षता साहिबे सज्जादा हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद शाह मोहम्मद इन्तेखाब आलम शहबाजी करेंगे, और आयोजन की देखरेख नायब सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद शाह शानदार आलम शहबाजी करेंगे। उर्स का शुभारंभ 31 जुलाई की शाम सात बजे सज्जादानशीन के हाथों झंडोत्तोलन से होगा। उर्स में आगरा के हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद कमरुद्दीन सकाफी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कानपुर के सैय्यद वारिस चिश्ती कार्यक्रम की निजामत करेंगे। गिरिडीह और कोलकाता से आए शायर नातिया कलाम पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मदरसा फैजुल उलूम के 25वें सालाना उर्स का...