भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News:  भागलपुर से बलराम मिश्रा की रिपोर्ट  टीएमबीयू में सोमवार से विद्यार्थियों का कामकाज पटरी पर लौट आएगा। लगातार चार दिनों से चल रहे कर्मचारियों के हड़ताल को विद्यार्थी हित में टाला गया है, लेकिन उनका विरोध और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल चल रहा था। प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टीएमबीयू में छात्र हित को लेकर हड़ताल खत्म, तेज होगा आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...